Jamshedpur News: स्कूलों में भी चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
Jamshedpur: झारखंड के जमशेदपुर अंतर्गत मनोहरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी शक्ति कुंज ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में खंड विकास अधिकारी शक्ति कुंज ने मतदान के बारे में जानकारी दी।
13 मई 2024 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक सभी मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करना होगा। स्कूली विद्यार्थियों को मतदान से संबंधित शपथ भी दिलाई गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी शक्ति कुंज ने कहा कि मतदान के दिन सभी को बढ़-चढ़ कर मतदान करना चाहिए और दूसरों को भी मतदान के प्रति जागरूक करना चाहिए। इस अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी शक्ति कुंज और बीपीआरओ राजेंद्र बाड़ा सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।
Also Read: जाने झारखंड की जनता किसे देखना चाहती है इस बार सारकार में, देखे वीडियो
Also Read: एक बार फिर कोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका की सुनवाई के डेट को बढ़ाया