Ranchi

Aaj ka Panchang: 22 मार्च 2024 का पंचांग, आज शुक्र प्रदोष व्रत का मुहूर्त, राहुकाल, योग और आज की शुभ तिथियां जाने?

Aaj ka Panchang: आज के पंचांग के अनुसार 22 मार्च 2024 शुक्रवार को फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इसलिए आज शुक्र प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत के दिन भोलेनाथ की पूजा करने से हर समस्या दूर हो जाती है। कहा जाता है कि इस दिन शाम को शिवलिंग में शिव जी वास करते हैं, शिवलिंग के स्पर्श मात्र से व्यक्ति के संकट खत्म होने लगते हैं।

यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा अशुभ है, तो शुक्र प्रदोष व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ को सफेद चंदन लगाएं। माथे पर भी चंदन का तिलक लगाएं। इससे चंद्रमा की कुंडली में स्थिति मजबूत होती है। आइए जानें आज का पंचांग, राहुकाल, शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार और शुभ मुहूर्त।

22 मार्च 2024 का पंचांग

तिथित्रयोदशी (22 मार्च 2024, प्रात: 04.44 – पूर्ण रात्रि तक)
पक्षशुक्ल
वारशुक्रवार
नक्षत्रमघा
योगधृति, रवि योग
राहुकालसुबह 10.57 – दोपहर 12.28
सूर्योदयसुबह 06.22 – शाम 06.34
चंद्रोदयदोपहर 04.06 – प्रात: 05.26, 21 मार्च
दिशा शूलपश्चिम
चंद्र राशिसिंह
सूर्य राशिमीन
22 मार्च 2024 का पंचांग

22 मार्च 2024 शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्तसुबह 04.48- सुबह 05.35
अभिजित मुहूर्तदोपहर 12.04- दोपहर 12.53
गोधूलि मुहूर्तशाम 06.29 – शाम 06.53
विजय मुहूर्तदोपहर 02.30 – दोपहर 03.19
अमृत कालप्रात: 01.46 – प्रात: 03.34, 23 मार्च
निशिता काल मुहूर्तप्रात: 12.06 – प्रात: 12.54, 23 मार्च
22 मार्च 2024 शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)

22 मार्च 2024 का अशुभ मुहूर्त (आज का अशुभ मुहूर्त)

यमगण्ड दोपहर 02:30 से शाम 05.02, गुलिक काल सुबह 07.54 से सुबह 09.25, विडाल योग सुबह 04.28 से सुबह 06.21, 23 मार्च और 22 मार्च 2024 की शुभ राशियां

22 मार्च 2024 को मेष राशि वालों को उनके लंबे समय से बकाया पैसे वापस मिलेंगे। नौकरी चाहने वालों को अच्छी खबर मिलेगी। आज मिथुन राशि वालों को हर काम में सफलता मिलेगी। नए काम की योजना अधूरी होगी। मकर राशि वालों का धन बढ़ने का योग बना हुआ है। समाज की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

आज का समाधान

शुक्र प्रदोष व्रत के दिन दही शिवलिंग पर डालने से जीवन में स्थिरता मिलती है। वहीं, शिवलिंग पर गाय का देसी घी अर्पित करने से आपका बल बढ़ सकता है।

Also Read: छह से नौ डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ने की आशंका, झारखंड में छाए रहेंगे बादल

Devkundan Mehta

मेरा नाम देवकुंदन मेहता हैं, मैं झारखण्ड राज्य का निवासी हूँ। मैं एक Content Writer, Creator, Editor और Student हूँ। यहाँ JoharUpdates पर अपनी लिखने की कला को प्रदर्शित करने के लिए पार्ट टाइम न्यूज़ लिखता हूँ। मैं कोडरमा जिले का निवासी हूँ इसलिए अपने आस-पास के जिलों के न्यूज़ को कवर करता हूँ। मझे न्यूज़ भेजने या मुझसे जुड़ने के लिए आप मुझे मेरे ईमेल "dkdevkundan@gmail.com" पर ईमेल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button