Koderma News

Koderma News: लोकसभा चुनाव में 2014 से लगातार BJP जीत हासिल कर रही है, जानिए 2024 की क्या है खबर ?

Koderma: झारखंड में 14 लोकसभा क्षेत्रों में से एक कोडरमा है। इस क्षेत्र में कोडरमा, हजारीबाग और गिरडीह जिलों के कुछ हिस्से शामिल हैं। इसमें छह निर्वाचन क्षेत्र हैं। 1977 में यह लोकसभा सीट बन गई। 2019 में भाजपा से अन्नपूर्णा यादव ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। झारखंड विकास मोर्चा के संस्थापक और वर्तमान में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी इस चुनाव में पराजित हुए। भाजपा ने अन्नपूर्णा यादव पर फिर से भरोसा जताया है।

अभ्रक नगरी इस क्षेत्र का नाम है। झुमरी तलैया में बने बांध के पास पर्यटक आते हैं। इसके अलावा, कोडरमा-गिरिडीह हाइवे पर स्थित मां चंचला देवी मंदिर यहां का सबसे लोकप्रिय धार्मिक स्थान है।

कोडरमा विधानसभा का राजनीतिक इतिहास

कोडरमा विधानसभा का राजनीतिक इतिहास
कोडरमा विधानसभा का राजनीतिक इतिहास

इस संसदीय क्षेत्र में कोडरमा, हजारीबाग और गिरडीह जिलों के कुछ हिस्से शामिल हैं। इसमें छह विधानसभा क्षेत्रों शामिल हैं। 1977 में पहली बार इस सीट पर लोकसभा चुनाव हुआ था। यहां जनता पार्टी के रति लाल प्रसाद वर्मा सांसद चुने गए। 1980 में, यहां से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए रति लाल प्रसाद वर्मा।

1984 के चुनाव में तिलकधारी सिंह ने जीता। 1989 में भाजपा के टिकट पर रति लाल प्रसाद वर्मा तीसरी बार लोकसभा पहुंचे। 1991 में जनता दल की उम्मीदवार मुमताज अंसारी ने इससे जीत हासिल की। भाजपा ने फिर से 1996 और 1998 में चौथी और पांचवी बार जीत हासिल की।

Also Read: अन्नपूर्णा देवी ने भूमि पुजन कर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बनेगी नयी बिल्डिंग

कांग्रेस के तिलकधारी सिंह 1999 में फिर से सांसद चुने गए। वहीं बाबूलाल मरांडी ने 2004 में भाजपा के टिकट पर, 2006 में निर्दलीय रूप से और 2009 में झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर लगातार तीन बार सांसद चुने गए। वहीं 2014 में भाजपा के रवीन्द्र कुमार राय और 2019 में भाजपा की अन्नपूर्णा देवी ने जीत हासिल की।

मतदाता और सामाजिक व्यवस्था

2019 के डाटा के अनुसार, कर्नाटक की कोडरमा लोकसभा सीट पर 12 लाख 09 हजार 541 मतदाता हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार, यहां 28 लाख 27 हजार 701 लोग रहते हैं। यहां की आबादी की लगभग 93.52 प्रतिशत गावों में रहती है, जबकि 06.48 प्रतिशत शहर में रहती है। जातीय समीकरण में एससी समुदाय 14.05 प्रतिशत और एसटी समुदाय 05.96 प्रतिशत है।

2019 लोकसभा चुनाव परिणाम

2019 लोकसभा चुनाव परिणाम विजेता – अन्नपूर्णा देवी यादव (बीजेपी)
2019 लोकसभा चुनाव परिणाम विजेता – अन्नपूर्णा देवी यादव (बीजेपी)
  • विजेता – अन्नपूर्णा देवी यादव (बीजेपी)
  • वोट मिले – 753,016
  • वोट (%) – 62.26
  • उपविजेता – बाबूलाल मरांडी (जेवीएमपी)
  • वोट मिले – 2,97,416
  • वोट (%) – 24.59
  • अंतर 4,55,600

2014 चुनाव का परिणाम

2014 चुनाव का परिणाम विजेता – रवीन्द्र कुमार राय (बीजेपी)
2014 चुनाव का परिणाम विजेता – रवीन्द्र कुमार राय (बीजेपी)
  • विजेता – रवीन्द्र कुमार राय (बीजेपी)
  • वोट मिले – 3,65,410
  • वोट (%) – 35.65
  • उपविजेता – राज कुमार यादव (सीपीआई एमएल)
  • वोट मिले – 2,66,756
  • वोट (%) – 26.03
  • अंतर 98,654

कब किसने मारी बाजी

  • 1977 – रति लाल प्रसाद वर्मा – जनता पार्टी
  • 1980 – रति लाल प्रसाद वर्मा – जनता पार्टी
  • 1984 – तिलकधारी सिंह – कांग्रेस
  • 1989 – रति लाल प्रसाद वर्मा – भाजपा
  • 1991 – मुमताज अंसारी – जनता दल
  • 1996 – रति लाल प्रसाद वर्मा – भाजपा
  • 1998 – रति लाल प्रसाद वर्मा – भाजपा
  • 1999 – तिलकधारी सिंह – कांग्रेस
  • 2004 – बाबूलाल मरांडी – भाजपा
  • 2006 (उपचुनाव) – बाबूलाल मरांडी – स्वतंत्र
  • 2009 – बाबूलाल मरांडी – झारखंड विकास मोर्चा
  • 2014 – रवीन्द्र कुमार राय – भाजपा
  • 2019 – अन्नपूर्णा देवी – भाजपा

Also Read: ट्रेनों में नहीं हो रही सीट, यात्री घर जाने के लिए हो रहे है परेशान

Also Read: त्यौहारों और चुनावों को लेकर सोशल मीडिया में गलत अफवाह फैलाने वाले पर होगी करवाई

Also Read: जाने किस पार्टी का जय-जयकार कर रहे है चतरा की जनता?

Devkundan Mehta

मेरा नाम देवकुंदन मेहता हैं, मैं झारखण्ड राज्य का निवासी हूँ। मैं एक Content Writer, Creator, Editor और Student हूँ। यहाँ JoharUpdates पर अपनी लिखने की कला को प्रदर्शित करने के लिए पार्ट टाइम न्यूज़ लिखता हूँ। मैं कोडरमा जिले का निवासी हूँ इसलिए अपने आस-पास के जिलों के न्यूज़ को कवर करता हूँ। मझे न्यूज़ भेजने या मुझसे जुड़ने के लिए आप मुझे मेरे ईमेल "dkdevkundan@gmail.com" पर ईमेल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button