Chatra

Chatra News : जाने किस पार्टी का जय-जयकार कर रहे है चतरा की जनता?

Chatra : BJP ने 2014 और 2019 में चतरा लोकसभा सीट पर लगातार 2 बार जीत हासिल की थी। यहां पहले से ही आरजेडी का दबदबा था। हालाँकि, इस बार की चुनावी लड़ाई में किसकी जीत होगी, यह जनता ही निर्धारित करेगी। जानिए चतरा सीट का इतिहास

झारखंड के चतरा पर एक मौर्य वंश का शासन था। यहां का इतिहास मुगलों को भी बताता है। अभी भी यह क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित है। 1991 में इसे जिला बनाया गया। यह पहले हजारीबाग का था। लोकसभा क्षेत्र में, बीजेपी ने 2019 के चुनाव में यहां से जीत हासिल की थी। BJP के सुनील कुमार सिंह ने इस चुनाव में जीत हासिल की। 3 लाख 77 हजार वोटों के बड़े अंतर से उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार मनोज कुार यादव को पराजित किया था। सुनील कुमार सिंह ने 2014 के चुनाव में भी जीत हासिल की थी।

अबकी बार किसकी सरकार
अबकी बार किसकी सरकार

जाने चतरा विधानसभा सीट का इतिहास

1957 में चतरा लोकसभा सीट पर पहला चुनाव हुआ था, जिसमें विजया राजे छोटा नागपुर संथाल परगना जनता पार्टी से सांसद चुनी गईं। विजया राजे ने फिर 1961 और 1967 में लगातार जीत हासिल की। 1971 में, कांग्रेस के शंकर दयाल सिंह ने यहां से लोकसभा चुनाव जीता था। फिर 1977 में जनता पार्टी से सुखदेव प्रसाद वर्मा, 1980 में कांग्रेस (I) से रणजीत सिंह और 1984 में कांग्रेस से योगेश्वर ने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

जनता दल के उपेन्द्र नाथ वर्मा ने इस सीट पर 1989 और 1991 में दो बार जीत हासिल की। फिर BJP के धीरेंद्र अग्रवाल ने 1996 और 1998 में दो बार सांसद चुनाव जीता। 1999 में आरजेडी ने यहां जीत हासिल की। नागमणि इस सीट से चुने गए थे। वहीं 2004 में धीरेंद्र अग्रवाल ने आरजेडी से मुकाबला जीता। वहीं 2009 में निर्दलीय प्रत्याशी इंदर सिंह नामधारी हुए, जबकि बीजेपी के सुनील कुमार सिंह 2014 और 2019 में लगातार दो बार लोकसभा पहुंचे।

जाने कुछ मतदाता और सामाजिक व्यवस्था के बारे में

2019 के डाटा के अनुसार, कर्नाटक की चतरा लोकसभा सीट पर 9 लाख 25 हजार 937 मतदाता हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार यहाँ 21 लाख 75 हजार 924 लोग रहते हैं। यहां की आबादी की लगभग 95% गावों में रहती है, जबकि 5% शहर में रहती है। जातीय समीकरण में एससी समुदाय की आबादी 28.24% और एसटी समुदाय की 19.39% है।

Also read : जाने किस कारण से 4-सेमेस्टर के लगभग 75% विद्यार्थियों को किया गया फ़ैल

Devkundan Mehta

मेरा नाम देवकुंदन मेहता हैं, मैं झारखण्ड राज्य का निवासी हूँ। मैं एक Content Writer, Creator, Editor और Student हूँ। यहाँ JoharUpdates पर अपनी लिखने की कला को प्रदर्शित करने के लिए पार्ट टाइम न्यूज़ लिखता हूँ। मैं कोडरमा जिले का निवासी हूँ इसलिए अपने आस-पास के जिलों के न्यूज़ को कवर करता हूँ। मझे न्यूज़ भेजने या मुझसे जुड़ने के लिए आप मुझे मेरे ईमेल "dkdevkundan@gmail.com" पर ईमेल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button