Ranchi

Vande Bharat: जाने क्या नई खूबी है इस रांची वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में

Vande Bharat : वंदे भारत एक्सप्रेस, जो रांची से वाराणसी जाती है, सिर्फ 7 घंटे में बनारस पहुंच जाएगी। रेलवे ने रूट और समय सूची जारी की है। यह बोकारो स्टील सिटी-राजबेरा-कोडरमा चलेगा। सुबह पांच बजे रांची स्टेशन से शुरू होगी और दोपहर एक बजे वाराणसी स्टेशन पर पहुंच जाएगी। वापसी में वाराणसी स्टेशन शाम 4.05 बजे खुलेगा और रात्रि 11.55 बजे रांची स्टेशन पर पहुंचेगा।

12 मार्च से रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू होगी। रेलवे ने रूट और समय सूची जारी की है। यह बोकारो स्टील सिटी-राजबेरा-कोडरमा चलेगा। रांची से वाराणसी यह ट्रेन 7 घंटे 50 मिनट में जाएगी। सुबह 5 बजे रांची स्टेशन से शुरू होगी और दोपहर एक बजे वाराणसी स्टेशन पर पहुंच जाएगी। वापसी में वाराणसी स्टेशन शाम 4.05 बजे खुलेगा और रात्रि 11.55 बजे रांची स्टेशन पर पहुंचेगा। इस अवधि में ट्रेन रांची स्टेशन से वाराणसी स्टेशन तक 7 स्थानों पर रूकेगी।

रांची वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
रांची वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस

इसमें पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, राजबेरा, कोडरमा, गया, सासाराम, बोकारो स्टील सिटी और मुरी शामिल हैं। नियमित रूप से वाराणसी जाने वाली ट्रेन 11 से 13 घंटे चलती है। इस ट्रेन से चलने पर 5 घंटे से अधिक का समय बचेगा। वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन ही चलेगा।

जाने ट्रेन में कितने कोच (बोगी) होंगे

गुरुवार को ट्रेन नहीं चलेंगी। ट्रेन में 8 कोच होंगे। टिकटों की बुकिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। 12 मार्च को उद्घाटन के बाद शुक्रवार से इसका परिचालन नियमित होगा। रांची से पहले 2 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। रांची से एक ट्रेन पटना जाती है। अब तीसरी वंदे भारत ट्रेन चलेगी। PM नरेंद्र मोदी, एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उदघाटन के दिन राज्यपाल, सांसद और विधायक भी राांची स्टेशन पर पहुंचेंगे।

जाने ट्रेन में जाने के लिए कितना देना होगा किराया

किराये की बात करें तो, रांची से वाराणसी के लिए चेयर कार का किराया अभी तक निर्धारित नहीं हुआ है। 1300 से 1400 रुपये तक हो सकता है। वहीं, एग्जीक्यूटिव क्लास में किराया 2200 से 2400 रुपये हो सकता है। रांची रेल मंडल के DRM जसमीत बिंद्रा ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन, जो रांची से वाराणसी जाती है, का उद्घाटन कार्यक्रम सुबह 8.30 बजे होगा।

Also read : ट्रक दुर्घटना में 2 युवती की हुई मौत

Suraj Kumar

"मैं सूरज कुमार, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, पिछले कुछ महीनो से "JoharUpdates" में न्यूज़ राइटर के रूप में कार्यरत हूँ। मैंने विनोभा भावे यूनिवर्सिटी से B.com किया हुवा है, और मुझे कंटेंट लिखना अच्छा लगता है इसलिए मैं इस वेबसाइट की मदद से अपने लिखे न्यूज़ को आप तक पंहुचाता हूँ। Email- suraj24kumar28@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button