Palamu Division

Bokaro News: ऑफिसर्स क्लब में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओ की हुई प्रशंसा 

Bokaro: डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल प्रबंधन ने गुरुवार को ऑफिसर्स क्लब में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। महिलाओं ने, सीटीपीएस के सीनियर जीएम सह प्रोजेक्ट हेड मनोज ठाकुर की पत्नी भव्या ठाकुर और रामप्रवेश साह की पत्नी रेखा साह के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किए। 

भव्या ठाकुर ने कहा कि आज देश की महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। सीनियर जीएम मनोज ने कहा कि भारत में महिलाओं को मातृशक्ति माना जाता है। रामप्रवेश साह ने कहा कि आज भी महिलाएं अपने अधिकारों से वंचित हैं। ग्रामीण महिलाओं को जागृत करने की आवश्यकता है और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

 JM अभिजीत घोष ने महिलाओं की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे घर से बाहर भी काम कर सकती हैं। महिलाओं में कई प्रकार की प्रतियोगिताएं हुईं। महिलाओं को डीवीसी सुरक्षा विभाग और सीआईएसएफ फायर विंग से बचाव की जानकारी दी गई। सुप्रभा जॉली समद ने संचालन किया।

ऑफिसर्स क्लब में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया
ऑफिसर्स क्लब में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

 मंटू राय, लक्ष्मी साहू, मनोरमा सिंह, निशी प्रिया, श्वेता रानी, शालिनी गुप्ता, नीलम गुप्ता, स्मृति कंचन टोप्पो, पूनम सिंह, सुनीता कमारी और साध मुनी शामिल थे। केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में प्राचार्य डॉ. बीआर डे, मुख्य अतिथि रिंकी प्रसाद और विशिष्ट अतिथि सीमा गुप्ता ने भी दीप प्रज्वलित किए। DVC बोकारो थर्मल अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ संगीता रानी और महाप्रबंधक की पत्नी स्वाति होलकर ने भी चर्चा की। वरिष्ठ शिक्षक डॉ. वीएन सिंह ने धन्यवाद दिया।

Also read : रैयतों की जमीन को मुक्त करने की मांग की

चांदो में महिला दिवस धूम धाम से मनाया गया

भव्या ठाकुर ने कहा कि आज देश की महिलाएं किसी से कम नहीं हैं
भव्या ठाकुर ने कहा कि आज देश की महिलाएं किसी से कम नहीं हैं

खेलो। चांदो प्रखंड निर्माण समिति की नेत्री लक्ष्मी देवी ने पेटरवार प्रखंड के चांदो स्कूल मैदान में महिला दिवस समारोह की अध्यक्षता की। चांदो प्रखंड निर्माण समिति के अध्यक्ष काशीनाथ केवट ने 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग की।

 बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि बच्चों को शिक्षित करना चाहिए। तैलिक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष सहदेव साव ने कहा कि महिलाओं को अधिक अधिकार मिलने चाहिए। 

पंसस पार्वती देवी और चांदो मुखिया गीता देवी ने भी भाषण दिया। सुरेंद्र प्रसाद ठाकुर, उपमुखिया यशोदा देवी, सावित्री देवी, निशु कुमारी, जनसेवक अनामिका कुमारी, नागेश्वर नायक, आशीष नायक और मोना देवी शामिल थे।

Also read : 47 लाख का बड़ा इनाम रखा गया पुलिस द्वारा, पोस्टर चिपकाकर कहा गया ये खतरनाक अपराधी है

Sahil Kumar

हेल्लो, मेरा नाम शाहिल कुमार है और मैं झारखंड के धनबाद जिले का रहने वाला हूँ। मैंने हिंदी ओनर्स में ग्राटुअशन किया हुवा है और Joharupdates में पिछले 3 महीनो से लेखक के रूप में काम कर रहा हूँ। मैं धनबाद सहित आस-पास के जिलों में होने वाली घटनाओ पर न्यूज़ लिखता हूँ और उन्हें लोगो के साथ साझा करता हूँ। आप मुझसे मेरे ईमेल 'shahilkumar69204@gmail.com' पर कांटेक्ट कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button