Ranchi

Weather Update: झारखण्ड के मौसम में आने वाला है बदलाव, येलो अलर्ट भी कर दिया गया जारी

Weather Update: राज्य की राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में मौसम लगातार बदल रहा है। 24 फरवरी को भी राजधानी में दिनभर आंशिक बादल छाए रहे और पूर्वी दिशा से ठंडी हवा ने न्यूनतम तापमान को 3 डिग्री तक गिरा दिया है।

इन जिलों में बारिश होने का अनुमान

रात में कनकनी का प्रभाव स्पष्ट है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मध्य और आसपास के क्षेत्रों (रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, गुमला, बोकारो) में हल्की वर्षा और मेघगर्जन की संभावना है, साथ ही पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भी वज्रपात की संभावना है।

30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी

30 से 40 किमीघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी
30 से 40 किमीघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी

26 और 27 फरवरी को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलने और कुछ स्थानों पर तेज हवाओं से वर्षा होने की उम्मीद है। इससे संबंधित एक लाल अलर्ट भी जारी किया गया है। गढ़वा में सबसे कम तापमान: पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा।

जमशेदपुर का सर्वोच्च तापमान 30.9 डिग्री था, जबकि गढ़वा का सबसे कम तापमान 12.2 डिग्री था। रांची में सबसे अधिक तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Also Read: समाहरणालय में 15 दिनों के अंदर धान अधिप्राप्ति लक्ष्य हासिल करने का आदेश दिया

Devkundan Mehta

मेरा नाम देवकुंदन मेहता हैं, मैं झारखण्ड राज्य का निवासी हूँ। मैं एक Content Writer, Creator, Editor और Student हूँ। यहाँ JoharUpdates पर अपनी लिखने की कला को प्रदर्शित करने के लिए पार्ट टाइम न्यूज़ लिखता हूँ। मैं कोडरमा जिले का निवासी हूँ इसलिए अपने आस-पास के जिलों के न्यूज़ को कवर करता हूँ। मझे न्यूज़ भेजने या मुझसे जुड़ने के लिए आप मुझे मेरे ईमेल "dkdevkundan@gmail.com" पर ईमेल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button