Lohardaga

Lohardaga News: न्याय मार्च के बाद JMM कार्यकर्ताओं के द्वारा जल्द की जाएगी भूख हड़ताल

Lohardaga: लोहरदगा में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय कमेटी के निर्देश पर झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने न्याय मार्च को लोहरदगा जिले में चलाया। न्याय मार्च की शुरुआत झामुमो कार्यकर्ताओं ने सामूहिक पूजा-प्रार्थना करके हेमंत सोरेन की जल्द रिहाई की मांग की।

जिलाध्यक्ष अहमद ने कहा कि न्याय मार्च से भाजपा खत्म हो जाएगा। झारखंड की जनता को पता है कि इसका मुंहतोड़ जवाब एक सीधे-साधे आंदोलनकारी के बेटे को साजिश के तहत सत्ता हासिल करने के लिए झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की कार्रवाई से मिलेगा। 

न्याय मार्च
न्याय मार्च

Also read : घपलेबाजों ने सरकारी खाते से पैसे निकालकर उसे विभिन्न व्यक्तियों के खातों में भेजा

साथ ही कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य को विकसित करने और सुधारने का काम किया, लेकिन भाजपा ने इसे नहीं समझ रही और हेमंत सोरेन को गलत ठहरा रही है।

उन्हें बताया कि केंद्रीय सरकार की केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके लोकप्रिय नेता हेमंत सोरेन को जेल भेजने का प्रयास किया गया है, हालांकि केंद्रीय भाजपा सरकार नहीं जानती कि झारखंडियों के दिलों में हेमंत सोरेन है। अहमद ने कहा कि लोहरदगा जिला समिति 18 फरवरी को रांची जाएगी और जल्द ही एक दिनी भूख हड़ताल करेगी।

JMM के कार्यकर्ताओ के द्वारा निकाली गयी न्याय मार्च
JMM के कार्यकर्ताओ के द्वारा निकाली गयी न्याय मार्च

महिला नेता राधा तिर्की ने कहा कि भाजपा एक आदिवासी मुख्यमंत्री को जेल भेजकर उनका शोषण कर रही है। 2024 के चुनाव में भाजपा को हराया जाएगा। न्याय मार्च में, हम प्रत्येक घर जाकर लोगों से मिलेंगे और भाजपा की बदनीयता के बारे में बताएंगे।बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Also read : स्टेशनरी की दुकान में लगभग 90 हजार रुपयों की चोरी, पडोसी पे जताया जा रहा शक

Sahil Kumar

हेल्लो, मेरा नाम शाहिल कुमार है और मैं झारखंड के धनबाद जिले का रहने वाला हूँ। मैंने हिंदी ओनर्स में ग्राटुअशन किया हुवा है और Joharupdates में पिछले 3 महीनो से लेखक के रूप में काम कर रहा हूँ। मैं धनबाद सहित आस-पास के जिलों में होने वाली घटनाओ पर न्यूज़ लिखता हूँ और उन्हें लोगो के साथ साझा करता हूँ। आप मुझसे मेरे ईमेल 'shahilkumar69204@gmail.com' पर कांटेक्ट कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button