Giridih
Giridih News: अकरम अंसारी ने कोलकाता मैराथन को जीत कर गिरिडीह का नाम रौशन किया
Giridih:- पचंबा क्षेत्र के तेलोडीह निवासी अकरम अंसारी ने भी कोलकाता मैराथन में बाजी मारकर गिरिडीह को गौरवान्वित किया है। अकरम ने 21 जनवरी 2024 को मुंबई मैराथन में भाग लेकर मेडल जीता था।
इसके बाद अकरम ने कोलकाता मैराथन में भाग लिया और मेडल अपने नाम करने के लिए दिल्ली चला गया।25 फरवरी को दिल्ली मैराथन में भी वह भाग लेंगे।मुंबई और कोलकाता मैराथन में मेडल जीतकर अकरम ने गिरिडीह जिले के साथ-साथ झारखंड का नाम भी बढ़ाया है।
बताया गया कि कोलकाता मैराथन में 42 किमी की दौड़ 6 घंटे 45 मिनट में पूरी होनी चाहिए थी। जो उन्हें ४ घंटे ४५ मिनट में पूरा हुआ। ये अब दिल्ली मैराथन की तैयारी कर रहे हैं।उम्मीद है कि दिल्ली में भी गिरिडीह का प्रदर्शन होगा।
Also Read: एड्स ने झारखण्ड में ढाया अपना कहर, 4 नए मरीजों की हुई पुष्टि