Gumla

Gumla News: जाने राहुल गाँधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान क्या बोले झारखंड की राजनीती के बारे में

Gumla: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को गुमला जिले के कामडारा व बसिया प्रखंड में अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के साथ पहुंचे । उनका स्वागत किया गया। बसिया में प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी ने अदाणी, अंबानी, टाटा, बिरला और PM नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। कहा: कल्पना सोरेन से हुई घटनाओं को सार्वजनिक नहीं कर सकता। कल्पना सोरेन के पति हेमंत सोरेन के साथ जो कुछ हुआ है, वह वास्तव में गलत है। न्याययात्रा के दौरान मैं गरीब लोगों से मिला और उनकी पीड़ाओं को सुना।

झारखंड की कुछ समस्याओं पर मैं CM चंपाई सोरेन से चर्चा करूंगा। झारखंड में जमीन और सरना कोड बहुत महत्वपूर्ण हैं। सरना कोड लागू होगा अगर UPA की सरकार बनेगी। श्री गांधी ने कहा कि वर्तमान में झारखंड में गरीबों की सरकार और ट्राइबल फ्रेंडली सरकार है। BJP की सरकार एंटी ट्राइबल थी। राहुल गांधी ने कहा कि देश की शीर्ष 200 कंपनियों में कोई ओबीसी नहीं है। आपने शायद अदाणी, अंबानी, टाटा और बिरला के नाम सुना होगा। लेकिन ओबीसी कहीं नहीं सुना होगा।

राहुल गाँधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा
राहुल गाँधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

दलितों और आदिवासियों का नाम भी नहीं सुना होगा। जब PM खुद को ओबीसी बताते हैं, तो वे बाद में भ्रमित हो गए और कहा कि देश में 2 जातियां हैं: अमीर और गरीब। PM को पहले अपनी जाति का पता लगाना होगा। देश में 8% आदिवासी, 15%  ओबीसी और 15%  दलित हैं। जनता चाहती है कि जनगणना जातिपूर्ण हो। हम किसी को शामिल करना चाहते हैं तो उनकी गिनती होनी चाहिए। देश के PM जनगणना से भाग नहीं सकते। 2011 में हमने जो सर्वे कराया था, उसे PM को प्रस्तुत करें।

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का गलत किया जा है । ED , CBI और इनकम टैक्स पर देश भर में हमला हो रहा है। झारखंड में सरकार गिराने का प्रयास हुआ। लेकिन झारखंड में सरकार गिरने से बचाया गया। हम संघर्ष करते रहेंगे। लेकिन वास्तव में, चाहे चुनाव आयोग, कोई एजेंसी, ब्यूरोक्रेसी या पुलिस हो, सभी का देश में गलत उपयोग हो रहा है।

Also read: कोकर के बाजार में कचरे से बना पहाड़, गंदगी से लोग परेशान

Suraj Kumar

"मैं सूरज कुमार, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, पिछले कुछ महीनो से "JoharUpdates" में न्यूज़ राइटर के रूप में कार्यरत हूँ। मैंने विनोभा भावे यूनिवर्सिटी से B.com किया हुवा है, और मुझे कंटेंट लिखना अच्छा लगता है इसलिए मैं इस वेबसाइट की मदद से अपने लिखे न्यूज़ को आप तक पंहुचाता हूँ। Email- suraj24kumar28@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button