Dhanbad News: 4 फरवरी को PM नरेंद्र मोदी का धनबाद में होने जा रहा है आगमन
Dhanbad: 4 फरवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रधानमंत्री हर्ल कारखाना का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री सिंडीरी में भाषण नहीं देंगे।
वह उद्घाटन करने के बाद सुबह 11 बजे हेलीकाप्टर से सीधे बरवाअड्डा हवाई अड्डा पहुंचेंगे, जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। धनबाद गिरिडीह और कोडरमा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक इस जनसभा में भाग लेंगे।
चार फरवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रधानमंत्री हर्ल कारखाना का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री सिंडीरी में भाषण नहीं देंगे। वह उद्घाटन करने के बाद सुबह 11 बजे हेलीकाप्टर से सीधे बरवाअड्डा हवाई अड्डा पहुंचेंगे,
जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। धनबाद, गिरिडीह और कोडरमा से भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक इस जनसभा में भाग लेंगे।
Also read : पलामू के विभिन्न भागो में झंडा रोहन का किया गया आयोजन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने इसका ऐलान किया है। शुक्रवार की रात यहां जिला भाजपा कार्यालय में महानगर और ग्रामीण भाजपा की संयुक्त बैठक में नेताद्वय ने यह घोषणा की। बैठक शाम पांच बजे शुरू हुई और लगभग आठ बजे रात समाप्त हुई।
ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा और महानगर संचालन अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। सांसद पीएन सिंह, रांची के विधायक सीपी सिंह, निरसा की विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, धनबाद के विधायक राज सिन्हा, बाघमारा के विधायक ढुलू महतो, बोकारो के विधायक विरंची नारायण, राज्यसभा सदस्य आदित्य साहु, गणेश मिश्रा, सरोज सिंह, विनय सिंह, सुरेश साव आदि ने बैठक में भाग लिया।
Also read : 2 अलग अलग सड़क हादसों में एक यवक सहित 2 की दर्दनाक मौत