Sahibganj: कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 134वीं जयंती पर पुष्पांजलि और संगोष्ठी कार्यक्रम हुए। जिला उपाध्यक्ष मो. कलीमुद्दीन ने इसकी अध्यक्षता की। कांग्रेस के सभी सदस्यों ने साहिबगंज जिला कांग्रेस कार्यालय में नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी श्रद्धांजलि दी। साथ ही, जिला कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने नेहरू जी की आज़ादी की लड़ाई में भूमिका, जेल में बिताए जीवन और देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में आधुनिक भारत बनाने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
नेहरू जी के जीवन, कार्य, मूल्य, नीति और सिद्धांतों पर नित्यानंद गुप्ता, अशोक पासवान, रामसिंगार ओझा, सरफ़राज़ आलम और मो. कलीमुद्दीन ने अपने विचार साझा किए। चंदू गुहा, इखलाक नदीम, मो. सद्दाम हुसैन, राजेश सिंह, राजकुमार, मो. अल्ताफ, सब्दुल अंसारी, संटू यादव, कौसर आलम, मोईदुर रहमान, मो. कमालउद्दीन और मो. सलाउद्दीन ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
- Advertisement -
