Garhwa: गत रात ढेंगुरा में रांका के जिला परिषद दक्षिणी की सदस्य प्रमिला देवी के पति रतन कुमार सिंह की गाड़ी रुककर हत्या कर दी गई। मामले पर कार्रवाई करते हुए रंका पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि प्रमिला देवी के पति रतन कुमार सिंह से ढेंगुरा के कुछ लड़कों के साओथ में विवाद हुआ।

इसके बाद दोनों ने जमकर मारपीट की। रतन कुमार सिंह को इससे माथा फूट गया। रंका थाना में दक्षिणी जिला पार्षद प्रमिला देवी ने विश्रामपुर, ढेंगुरा कुदरूम के 15 व्यक्तियों पर नामजद प्राथमिक दर्ज कराई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की, पांच लोगों को नामजद 15 लोगों में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।